रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:गड्ढे, अतिक्रमण और अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकर बढ़ा रहे हादसों का खतरा – Potholes, Encroachment, And Haphazardly Placed Speed Breakers Are Increasing The Risk Of Accidents
रेवाड़ी

Rewari News:गड्ढे, अतिक्रमण और अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकर बढ़ा रहे हादसों का खतरा – Potholes, Encroachment, And Haphazardly Placed Speed Breakers Are Increasing The Risk Of Accidents

November 23, 2026

रेवाड़ी। ठंड के मौसम में कोहरे के बीच सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। सड़कों पर गड्ढे, अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकर और तेज रफ्तार के चलते अधिकतर हादसे होते हैं। अनाज मंडी रोड, दिल्ली रोड समेत अन्य कुछ सड़कों पर बने गड्ढे अभी तक भरे नहीं जा सके हैं।

अगर सड़कें दुरुस्त नहीं की गईं तो कोहरे के मौसम में दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर कई ऐसे स्थान हैं, जहां यातायात प्रबंधन में सुधार की जरूरत है। सर्कुलर रोड, भाड़ावास रोड, बावल मार्ग, दिल्ली रोड और बनीपुर चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में वाहन चालकों को लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ती है। कोहरे के समय में हादसों का खतरा रहता है।

शहर के सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार से गुजरते वाहन, अचानक सड़क पार करते लोग और दोपहिया वाहनों की आवाजाही दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाती है।

कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहन और अतिक्रमण भी यातायात को प्रभावित करते हैं। ऐसे में थोड़ी सी असावधानी हादसे की वजह बन सकती है।

कोर्ट रोड की तरफ जाने वाले अनाज मंडी मार्ग पर भी सड़क की स्थिति और यातायात दबाव को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालक अचानक दिशा बदलते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों के साथ टक्कर का खतरा रहता है।

विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढे और असमान सड़क अधिक जोखिम पैदा करते हैं। वहीं, बावल मार्ग पर भारी वाहनों और तेज रफ्तार छोटे वाहनों की आवाजाही के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।

दिल्ली रोड पर धारूहेड़ा चुंगी से लेकर अभय सिंह चौक के बीच में कई गड्ढे हैं। तेज रफ्तार और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण यातायात नियंत्रण महत्वपूर्ण है।

वहीं बनीपुर चौक जैसे चौराहों पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के बीच टकराव की आशंका बनी रहती है। यहां स्पष्ट दिशा संकेतक, पर्याप्त रोशनी और व्यवस्थित यातायात प्रबंधन जरूरी है।

ऑटो मार्किट के पास बीच सड़क पर बना गड्ढा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X