Rewari News:पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चालक की मौत, दो गंभीर घायल – Out-of-control Car Crashes Into A Tree; Driver Killed, Two Others Critically Injured

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: ग्रामीण
November 26, 2026

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। कुंड-डहीना मार्ग पर मनेठी की नाका की ढाणी के नजदीक बुधवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गांव जैतपुर निवासी नितिन (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों युवक कुंड स्थित एक पुस्तकालय में पढ़ाई करते थे। घायलों में ढाणी शोभा निवासी सूर्यप्रकाश (21) शामिल हैं। तीसरे युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
तीनों युवक कार में सवार होकर कुंड-डहीना मार्ग से जा रहे थे। मनेठी की नाका की ढाणी के पास सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर कुंड चौकी पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
दुर्घटनाग्रस्त कार से युवकों के पढ़ाई से संबंधित बैग भी मिले हैं। इससे पता चला कि तीनों कुंड की एक पुस्तकालय में पढ़ाई करते थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
November 29, 2026
खोल। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल ने शनिवार को खोल थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित लोगों और बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का निर्देश दिया। एएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज की […]
November 28, 2026
लघु उद्योग भारती की बैठक में चर्चा करते लेते उद्यमी। स्रोत : संगठन भिवाड़ी। औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की भिवाड़ी प्रथम इकाई की मासिक बैठक शनिवार को इकाई अध्यक्ष सरजीत यादव के कार्यालय में हुई। इसमें उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए […]
November 28, 2026
रेवाड़ी। शहर की सफाई व्यवस्था में प्रस्तावित बदलाव को लेकर नगर परिषद में विरोध तेज हो गया है। पार्षदों ने अधिकारियों पर बिना जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पार्षदों ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (डीएमसी) से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और चेतावनी दी […]
