Rudraprayag News:संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत – Death Of An Individual Under Suspicious Circumstances
जखोली। क्षेत्र के जखोली गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जखोली गांव निवासी खुशाल सिंह चौहान (55) का शव सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी गोशाला के समीप एक पेड़ से लटका मिला। परिजन गोशाला के पास पहुंचे तब इसका पता चला। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जखोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि उसे आत्महत्या की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक खुशाल सिंह चौहान खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
