संभल। सपा के विधायक इकबाल महमूद ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वोट लेने के लिए मुसलमान हैं। यदि वाकई मुसलमानों के हमदर्द होते तो कहीं अपनी काबिलियत दिखाते। कहा कि संभल में एआईएमआईएम प्रत्याशी को लोगों ने वोट देकर चेयरमैन बनाया लेकिन जब मुसलमानाें पर अत्याचार हुए तो कोई सामने नहीं आया। सपा के लोग अब ऐसा नहीं होने देंगे। विधायक ने यह बातें जन्मदिन समारोह में मीडिया के द्वारा कुछ सवाल पूछे जाने पर कहीं। संवाद