बेलहर। थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैथवलिया निवासी अजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को पुरानी रंजिश में मनबहाल और उनके परिवार के सदस्यों ने विवाद किया। आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें लाठी-डंडों से मारापीटा तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना बेलहर कला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद