रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 31,285 रुपये वापस कराए – Rs 31,285 Recovered For A Victim Of Cyber Fraud

November 24, 2026


संतकबीरनगर। मेंहदावल थाने की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित के साथ हुए क्रैक साइबर क्राइम के तहत 31,285 रुपये वापस कराए हैं। एसओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पीड़ित नागेंद्र प्रताप सिंह निवासी सांडे कला से ठगी होने के उपरांत हकीकत का पता चलने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। इसमें पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत पंजीकृत कराई गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम व आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण से धनराशि को होल्ड कराया गया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पीड़ित के खाते में 31,285 रुपये वापस करा दी गई। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X