रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:कृभको में यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ाने को केंद्र की मंजूरी, नौ हजार करोड़ का होगा निवेश – Centre Approves Expansion Of Urea Production Capacity At Kribhco; Investment Of Nine Thousand Crore Rupees To Be Made

November 26, 2026


शाहजहांपुर। जनपद स्थित कृभको फर्टिलाइजर लिमिटेड में यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 9000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 11 लाख से बढ़कर 12.70 लाख मीट्रिक टन हो जाएगी।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि भारत सरकार ने 25 नवंबर को नेशनल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी फॉर यूरिया (एनआईपीयू)-2026 के तहत प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से अनुरोध किया था। परियोजना से यूरिया उत्पादन में करीब 15.45 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

खन्ना ने बताया कि 9000 करोड़ रुपये के निवेश से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा स्थानीय व्यापार और सहायक उद्योगों को लाभ मिलेगा। इससे किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता बेहतर होने और आयात पर निर्भरता घटाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। साथ ही जिले के किसानों और नागरिकों को बधाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X