Shahjahanpur News:दो किलो अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार – Smuggler Arrested With Two Kilograms Of Opium
शाहजहांपुर। बंडा थाना पुलिस टीम ने पुवायां मार्ग से जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विजय को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो किलो अफीम के साथ दो हजार रुपये, मोबाइल व बाइक बरामद की है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी वर्तमान में पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के मोहल्ला कुंदनपुर में रह रहा था। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह कम दामों में कुछ अनजान व्यक्तियों से अफीम खरीदता है और हाईवे पर ट्रक चालकों को बेच देता है। संवाद
