रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

Sirmour News:हेल्पर के 50 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार 25 को – Campus Interview For 50 Helper Positions On The 25th

November 23, 2026


नाहन। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए 25 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि मैसर्ज इस्कॉन रेमेडीज काला अंब में हेल्पर के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में सुबह 10:30 बजे साक्षात्कार होगा। शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास और आयु 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन के साथ नियमानुसार भत्ते भी दिए जाएंगे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X