Sirsa News:आईटीआई रोड के पास कार में मिली 59.680 ग्राम हेरोइन, चालक गिरफ्तार – Car Driver Arrested With Heroine

सिरसा। पुलिस हिरासत में आरोपी ।
November 26, 2026

सिरसा। पुलिस हिरासत में आरोपी ।
पंजाब के रहने वाले शख्स से खरीदकर लाया था, दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की डबवाली यूनिट ने मंगलवार को तेजाखेड़ा रोड पर स्थित आईटीआई के पास एक कार से हेरोइन बरामद की। इस मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत 11 लाख रुपये बताई गई है। इसका वजन 59.680 ग्राम है।
गिरफ्तार आरोपी अनिरुद्ध ढाणी ढाबा रोड, गांव चौटाला का निवासी है। यूनिट इंचार्ज एसआई राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को डबवाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, चौटाला निवासी अनिरुद्ध हेरोइन बेचने का काम करता है। वह अपनी कार लेकर आईटीआई के पास तेजाखेड़ा रोड पर चिट्टा बेचने की फिराक में खड़ा था।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और एक कार को आते देखा। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने कार को रोककर तलाशी ली जिसमें 59.680 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार चालक अनिरुद्ध ने पूछताछ में बताया कि उसने यह हेरोइन पंजाब के अबोहर शहर से खरीदी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
November 29, 2026
गंगा, डबवाली और अबूबशहर ग्राम पंचायतों के खातों से निकाली गई राशि, बीडीपीओ ने डीडीपीओ को सौंपी विस्तृत रिपोर्ट संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा/डबवाली। जिले की पंचायतों और पंचायत समितियों के बैंक खातों से संदिग्ध निकासी की जांच जारी है। अब तक यह राशि करीब तीन करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। रानियां, ऐलनाबाद, सिरसा, बड़ागुढ़ा […]
November 28, 2026
बाल विवाह के बिचौलिए से लेकर लड्डू खाने वालों तक पर हुई कार्रवाई – सीडीएलयू में दिखी मैरिज पैलेस जैसी झलक, 30 से ज्यादा स्टॉलों पर हुआ सभी धर्मों के बाल विवाहों का जीवंत मंचन – बाल विवाह मुक्त भारत दिवस पर जिला प्रशासन व सेल्फी विद डॉटर संस्था की अनूठी पहल, स्कूलों की झांकियों […]
November 28, 2026
डॉ. सुनील कुमार बने भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र के निदेशक, प्रो. राजकुमार को खेल एवं योग विभागाध्यक्ष का कार्यभार संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो वरिष्ठ शिक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के […]
