रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:92 लाख रुपये से पांच स्थानों पर बनेंगे ओपेन जिम और पार्क – Open Gyms And Parks To Be Built At Five Locations For Rs 92 Lakh
सोनभद्र

Sonebhadra News:92 लाख रुपये से पांच स्थानों पर बनेंगे ओपेन जिम और पार्क – Open Gyms And Parks To Be Built At Five Locations For Rs 92 Lakh

November 20, 2026


Open gyms and parks to be built at five locations for Rs 92 lakh

डाला नगर पंचायत में ओपेनजिम का भूमि पूजन करती नपं अध्यक्ष  फूलवन्ती कुमारी। संवाद

डाला। नगर पंचायत डाला के विभिन्न वार्डों में 92 लाख रुपये की लागत से पांच स्थानों पर ओपेन जिम और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए वार्ड नंबर चार में नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर अध्यक्ष फूलवंती कुमारी ने बताया कि ओपेन जिम और पार्क के निर्माण के लिए वार्ड नंबर एक और चार में भूमि चिह्नित कर ली गई है। शेष तीन स्थानों पर भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओपेन जिम और पार्क बनने से नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे लोगों को व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X