Hamirpur News:लीग के आखिरी रोमांचक मुकाबले में मोदहा ने रामबाग राठ को 10 रन से हराया – In The Final Thrilling Match Of The League, Modaha Defeated Rambagh Rath By 10 Runs
गहरौली( हमीरपुर)। गुरुदेव स्टेडियम गहरौली में खेले गए लीग के आखिरी मुकाबले में मोदहा ने रामबाग राठ को 10 रन से हराया। शुक्रवार के मुख्य अतिथि मुस्करा प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार अहिरवार और खरेला की भगवान सिंह नाना ने टास करवा कर मैच का उद्घाटन किया।
मोदहा के कप्तान नियाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवर में मोदहा ने 85 रन बनाए। मोदहा की शुरुआत खराब रही। ओपनर नीरज 5 रन और बटलर 0 रन पर आउट हो गए। इसके बाद आफताब अंसारी ने 44 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान नियाज ने 17 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी रामबाग राठ की टीम इस रोमांचक मुकाबले को जीत नहीं सकी। रामबाग की ओर से मुनिस 0, साहिल 12, विपिन 13 और रविंद्र 11 रन बनाकर आउट हुए। पूरी टीम 75 रन पर ऑल आउट हो गई और मोदहा ने 10 रन से मैच जीत लिया। स्मोक पर डॉक्टर महिपाल यादव, आशीष राजपूत, शरद द्विवेदी,कॉमेंटेटर उमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
