शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:आम की डाल गिरने से सड़क जाम, महिला घायल – Road Blocked After Mango Tree Branch Falls; Woman Injured

November 20, 2026


कुड़वार। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर ब्लाॅक मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर आम के पेड़ की मोटी डाल अचानक सड़क पर गिर गई। इसकी चपेट में आकर पेड़ के नीचे ठेला लगाकर समोसा बेच रही कुड़वार कस्बा निवासी प्रमिला घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई।

डाल गिरने से पास खड़ी बाइक और सुभाष चंद्र का ठेला, टिनशेड सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। डाल गिरने से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डालों को कटवाकर सड़क से हटवाया। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद यातायात बहाल करा दिया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X