Tehri News:शान-ए-टिहरी के ऑडिशन में 120 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा – 120 Contestants Showcase Their Talent In The Auditions Of Shaan-e-tehri
फोटो
नई टिहरी। त्रिवेणी कौथिग के तहत आयोजित होने वाली शान-ए-टिहरी प्रतियोगिता के ऑडिशन में जिलेभर के 120 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन, नृत्य और वादन की विभिन्न विधाओं में हुए ऑडिशन के बाद निर्णायक मंडल ने ग्रैंड फिनाले के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित प्रतिभागी अब त्रिवेणी कौथिग के मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बौराड़ी स्थित विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय में आयोजित ऑडिशन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से टिहरी के गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। युवाओं को कला के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की दिशा भी मिल सकती है। निर्णायक मंडल में महीपाल सिंह नेगी, अर्जुन चंद्र, अरविंद कोहली, त्रिहरि नेगी, कंचन कुकरेती, बबीता रावत और सुनीता फोंदणी शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर ग्रैंड फिनाले के लिए योग्य प्रतिभाओं का चयन किया। सुरगंगा संगीत विद्यालय के निदेशक डॉ. विकास फोंदणी ने बताया कि ऑडिशन में 120 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। संवाद
