Udham Singh Nagar News:नील गायों ने गेहूं के खेतों को रौंदा – Nilgais Trampled The Wheat Fields
November 27, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:59 AM IST
खटीमा। सीमांत गांव नगला तराई में पिछले कुछ दिनों से नील गायें गेहूं के खेतों को रौंद रही हैं। पूर्व ग्राम प्रधान दान सिंह धामी ने बताया कि आजकल खेतों में गेहूं उगने लगे हैं लेकिन नील गाय उन्हें तहस-नहस कर रही हैं। नेपाल सीमा से सटे जंगलों से आकर नील गायें बीसबीघा, मल्ली नगला, कापड़ी पट्टी आदि गावों में गेहूं को नुकसान पहुंचा रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से नील गायों से निजात दिलाने की मांग की है।
काशीपुर। उत्तराखंड के गांवों से रोजगार के लिए शहरों की ओर पलायन कर रहे युवाओं को अब अपने क्षेत्र में ही स्टार्टअप शुरू करने का अवसर मिलेगा। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने इसके लिए उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के साथ मिलकर रीप फार्म एंड ऑफ-फार्म स्टार्टअप सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत चयनित […]
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सेमिनार एवं केमिस्ट्री एग्जीबिशन का आयोजन हुआ। इसमें कम लागत के मॉडलों ने वाहवाही लूटी। मुख्य वक्ता बाजपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीके सिंह ने केमिस्ट्री एंड ऑपरचुनिटी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि रसायन विज्ञान का दायरा अब सिर्फ प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है। […]
शांतिपुरी। दिल्ली के तालकटोरा ट्रायडेंट स्टेडियम में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित मुए थाई चैंपियनशिप में शांतिपुरी भरतपुर स्थित ग्रेट मदर टेरेसा (जीएमटी) पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। प्रतियोगिता में रोहित सिंह, आयुष नेयाल और आरव सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अश्विन कार्की और विनय राणा ने रजत पदक […]