रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत – Farmer On A Motorcycle Dies After Being Hit By A Vehicle

November 27, 2026


बीघापुर। महाई-बीघापुर मार्ग पर जंगलीखेड़ा गांव के सामने शारदा नहर पट्टी पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव गोड़वाभिम्मा निवासी पप्पू पासवान का पुत्र शुभम (25) खेती में हाथ बंटाते थे। बड़े भाई सानू ने बताया कि बुधवार को शुभम नसीरपुर निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे बाइक से लौट रहे थे। महाई-बीघापुर मार्ग पर शारदा नहर पट्टी पर जंगली खेड़ा के पास चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से उसी निमंत्रण में शामिल होकर आ रहे अन्य लोगों ने उन्हें बेहोश पड़ा देख, वाहन से अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बेटे की मौत से मां मंजू सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।

कोतवाल अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X