शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:पिछले साल के मुकाबले इस दिवाली पर धर्मशाला में कम गूंजे पटाखे – Fewer Firecrackers Went Off In Dharamshala This Diwali Compared To Last Year
कांगड़ा

Kangra News:पिछले साल के मुकाबले इस दिवाली पर धर्मशाला में कम गूंजे पटाखे – Fewer Firecrackers Went Off In Dharamshala This Diwali Compared To Last Year

November 10, 2026


Fewer firecrackers went off in Dharamshala this Diwali compared to last year.

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखे फोड़ने का आनंद लेते हुए बच्चे। अमर उजाला

धर्मशाला। धर्मशाला में इस बार दिवाली पर पटाखों का शोर पिछले साल की तुलना में कम रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) धर्मशाला के आंकड़ों में ध्वनि स्तर में यह कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में दिवाली की रात ध्वनि स्तर 59.20 डीबीए (डेसिबल-ए) दर्ज किया गया था। वर्ष 2026 में यह आंकड़ा घटकर 58.48 डीबीए रह गया। पिछले साल के मुकाबले इस दिवाली ध्वनि स्तर में 0.72 डीबीए की गिरावट आई है।

दिवाली से एक दिन पहले दोनों वर्षों में ध्वनि स्तर लगभग एक समान रहा। वर्ष 2025 में दिवाली से एक दिन पहले 47.92 डीबीए शोर रिकॉर्ड हुआ था। वर्ष 2026 में यह स्तर 47.93 डीबीए रहा। दोनों वर्षों के आंकड़ों में केवल 0.01 डीबीए का अंतर दर्ज हुआ। वर्ष 2025 में दिवाली से एक दिन पहले के मुकाबले दिवाली की रात ध्वनि स्तर 11.28 डीबीए बढ़ा था। इस बार यह बढ़ोतरी 10.55 डीबीए दर्ज की गई।

———–

ये शुरुआती आंकड़े हैं। मंगलवार को विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी कि किस क्षेत्र में कितना डीबीए स्तर दर्ज किया गया है। -राहुल शर्मा, सहायक पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, धर्मशाला

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X