पहाड़ों के लिए आ रही हैं 3 धांसू ADV बाइक, Himalayan 750 से Electric मॉडल तक शामिल
Last Updated:
एडवेंचर राइडिंग के शौकीनों के लिए आने वाला समय बेहद खास होने वाला है. रॉयल एनफील्ड और हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही भारतीय बाजार में तीन नई दमदार ADV बाइक्स उतारने की तैयारी में हैं. इनमें 750 सीसी इंजन वाली Himalayan 750 से लेकर 450 सीसी की Hero Xpulse 450 और इलेक्ट्रिक Himalayan भी शामिल है. जानिए इन बाइक्स के संभावित फीचर्स, पावर, रेंज, लॉन्च टाइमलाइन और अनुमानित कीमत, जो आपका अगला बाइक खरीदने का प्लान बदल सकती हैं.
Upcoming Adventure Bikes in India: देखिए पूरी लिस्ट.
इंडियन ऑटो मार्केट में एडवेंचर टूरिंग (ADV) सेगमेंट तेजी से पॉपुलर हो रहा है. शहर की भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों और दुर्गम रास्तों पर सफर करने के शौकीन राइडर्स के लिए जल्द ही कई दमदार विकल्प दस्तक देने वाले हैं. EICMA 2026 में पेश किए गए मॉडल्स ने भारतीय राइडर्स का उत्साह दोगुना कर दिया है. जहां एक तरफ कंपनियां ज्यादा पावरफुल पेट्रोल इंजन वाली बाइक्स ला रही हैं, वहीं दूसरी ओर जीरो एमिशन ऑफ-रोडिंग के लिए इलेक्ट्रिक तकनीक पर भी काम चल रहा है.
रॉयल एनफील्ड और हीरो मोटोकॉर्प जैसे दिग्गज ब्रांड्स भारतीय सड़कों की चुनौतियों को ध्यान में रखकर अपनी नई एडवेंचर बाइक्स तैयार कर रहे हैं. इसमें Royal Enfield Himalayan 750, Hero Xpulse 450 और Royal Enfield Himalayan Electric शामिल है. आइए इन तीनों एडवेंचर बाइक के बारे में जानते हैं. हम आपके लिए इनके संभावित फीचर्स, इंजन और लॉन्च से जुड़ी अहम जानकारियां लेकर आए हैं.
Royal Enfield Himalayan 750
रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे बड़ी एडवेंचर बाइक Himalayan 750 में 743cc का एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 55 PS की पावर और 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 43mm शोवा (Showa) यूएसडी फोर्क्स, 5 राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और 4-इंच का टीएफटी डिस्प्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. गोवा में आयोजित होने वाले मोटोवर्स 2026 में इसकी कीमतों का ऐलान होगा, जो करीब 4 से 4.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
Hero Xpulse 450
हीरो मोटोकॉर्प की रैली-स्पेक एडवेंचर बाइक Xpulse 450 में नया 421 सीसी लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 46.7 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क देता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ इसमें एडजस्टेबल 43mm KYB सस्पेंशन व एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट वाला टीएफटी कंसोल दिया गया है. 2027 में संभावित लॉन्च के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.80 से 3.10 लाख रुपये के बीच रह सकती है.
Royal Enfield Himalayan Electric
इलेक्ट्रिक एडवेंचर सेगमेंट में क्रांति लाने के लिए रॉयल एनफील्ड अपनी Himalayan Electric (Him-E) की लद्दाख में कठिन टेस्टिंग कर रही है. इसमें 14 kWh का बैटरी पैक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 250-300 किमी की रेंज दे सकती है. चार राइडिंग मोड्स (Eco, Tour, Off-road, Rally) और ओहलिन्स (Öhlins) सस्पेंशन से लैस ये बाइक करीब 7 से 7.5 लाख रुपये की कीमत में आ सकती है.

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें
