शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:सर्दी की दस्तक से फूलने लगी बुजुर्गों की सांस – With The Onset Of Winter, The Elderly Started Having Difficulty Breathing
बांदा

Banda News:सर्दी की दस्तक से फूलने लगी बुजुर्गों की सांस – With The Onset Of Winter, The Elderly Started Having Difficulty Breathing

November 13, 2026


बांदा। मौसम में बदलाव के साथ ही बुखार और पेट दर्द के मरीजों के अलावा सांस संबंधी दिक्कतों से परेशान मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

खासकर बुजुर्गों को सांस फूलने, सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हो रही है। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन ऐसे पांच से 10 मरीज भर्ती कराए जा रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही।

जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को मर्दननाका निवासी बरकत (70), कटरा निवासी वैशाली (32), इछावर निवासी सियाराम सविता (35), सिविल लाइन निवासी संतोष (32), तिंदवारा निवासी मिठाई लाल (50) और कालूकुआं निवासी शांति देवी (80) को सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया।

उधर, ओपीडी में बुखार और पेट दर्द के मरीजों की भीड़ रही। इन दोनों समस्याओं से पीड़ित करीब 300 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी, डॉ. हृदयेश पटेल और डॉ. अरमानुल हक ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों बुखार और पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं।

सांस संबंधी परेशानी और घबराहट की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनने की सलाह दी। सुबह ठंड के समय टहलने से बचने को भी कहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X