रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फर्रुखाबाद:रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर, शव मोर्चरी में रखवाया, जांच शुरू – Farrukhabad Roadways Bus Collided With A Car One Young Man Died And Another Is In Critical Condition
फ़र्रुख़ाबाद

November 15, 2026

Farrukhabad roadways bus collided with a car one young man died and another is in critical condition

सांकेतिक

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में फरीदाबाद से बांदा में किला देखने जा रहे दोस्तों की कार में कन्नौज के छिबरामऊ थाने के अकबरपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार दो दोस्त घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद जिले के थाना सूरजकुंड के गांव उड़गपुर निवासी धीरज (32) को मृत घोषित कर दिया गया।

शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है। दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी दोस्त करन ने बताया कि  वह गुरसहायगंज में अपने मामा से मिलकर जाने वाले थे। बस ने पीछे से पहले एक टेंपो फिर उनकी कार को टक्कर मारी। दोस्त धीरज की कपड़े की दुकान है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिवार में कोहराम मच गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X