बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:रोटावेटर में शॉल फंसने से युवक की मौत, खेत की जुताई के दौरान हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल – Banda Youth Dies After His Shawl Gets Caught In A Rotavator Accident Occurs While Ploughing A Field
बांदा

बांदा:रोटावेटर में शॉल फंसने से युवक की मौत, खेत की जुताई के दौरान हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल – Banda Youth Dies After His Shawl Gets Caught In A Rotavator Accident Occurs While Ploughing A Field

November 18, 2026


Banda Youth dies after his shawl gets caught in a rotavator accident occurs while ploughing a field

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में मंगलवार रात एक खेत में चल रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के छोटे भाई शिव प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास कुल चार बीघे खेती है। आलमपुर गांव निवासी कालका प्रसाद (36) पुत्र इंद्रपाल मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे।

इसी दौरान खेत की जुताई करते वक्त रोटावेटर में मिट्टी फंस गई। मिट्टी को साफ करने के लिए कालका प्रसाद जैसे ही मशीन के पास पहुंचे। तभी उनके गले में पड़ी शॉल अचानक घूमते हुए रोटावेटर की चपेट में आ गई। शॉल के तेजी से खिंचने के कारण उनके गले में फंदा कस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X