शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हमीरपुर:जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज – Hamirpur Beheaded Body Of Woman Found In Forest Police Working On Identification Case Against Unknown
हमीरपुर

हमीरपुर:जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज – Hamirpur Beheaded Body Of Woman Found In Forest Police Working On Identification Case Against Unknown

November 20, 2026


Hamirpur Beheaded body of woman found in forest police working on identification case against unknown

सांकेतिक

विस्तार

हमीरपुर जिले के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित गिरवर गांव के जंगल में महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार, मझगांव थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के समीप जंगलों में महिला का सिर कटा शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीओ राठ और मझगांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X