शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुजफ्फरनगर:नाली के विवाद में मजदूर की ईंटों से कूचकर हत्या, घर पर पथराव; छह हिरासत में – Muzaffarnagar Labourer Beaten To Death With Bricks Over Drain Dispute, Six Detained
मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर:नाली के विवाद में मजदूर की ईंटों से कूचकर हत्या, घर पर पथराव; छह हिरासत में – Muzaffarnagar Labourer Beaten To Death With Bricks Over Drain Dispute, Six Detained

November 20, 2026


Muzaffarnagar Labourer Beaten to Death with Bricks Over Drain Dispute, Six Detained

मजदूर का फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के छपार गांव में नाली को लेकर चल रहे विवाद में 55 वर्षीय मजदूर हारुण की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अनवार पक्ष के लोगों ने हारुण के घर पर हमला कर दिया और पथराव किया। इस दौरान ईंटें लगने से हारुण के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन और पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में नामजद छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X