शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:’बरात लेकर आई हूं…दूल्हा लेकर जाऊंगी’; शामली में प्रेमी के घर आई प्रेमिका, शादी करने की जिद पर अड़ी – Up: Woman Arrives With Wedding Procession At Lover’s House, Insists On Marrying Him
शामली

यूपी:’बरात लेकर आई हूं…दूल्हा लेकर जाऊंगी’; शामली में प्रेमी के घर आई प्रेमिका, शादी करने की जिद पर अड़ी – Up: Woman Arrives With Wedding Procession At Lover’s House, Insists On Marrying Him

November 20, 2026


UP: Woman Arrives with Wedding Procession at Lover's House, Insists on Marrying Him

देहरादून से ढोल नगाड़ों के साथ बैनर लेकर पहुंची युवती और उसके परिजन।
– फोटो : वीडियोग्रैब

विस्तार

शामली के कांधला में प्रेमी की शादी तय होने का पता चलते ही देहरादून निवासी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा बृहस्पतिवार को खुद ही बरात लेकर कस्बा एलम स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती के साथ बरात में उसकी मां, बहन समेत नौ लोग शामिल थे। छात्रा ने प्रेमी पर तमाम आरोप लगाते हुए शादी करने पर अड़ गई। 

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच मौका पाकर युवक घर से भाग निकला। युवती पुलिस चौकी पहुंची जहां बुलाने के बाद भी युवक पक्ष से कोई नहीं पहुंचा तो युवती फिर से युवक के घर पर आ डटी और सभी वहीं धरना देकर बैठ गए है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X