शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sitapur News:नशे में धुत चालक ने डीसीएम दौड़ाई, एक की मौत, 10 घायल – Intoxicated Driver Speeds Off In A Dcm Truck; One Dead, 10 Injured
सीतापुर

Sitapur News:नशे में धुत चालक ने डीसीएम दौड़ाई, एक की मौत, 10 घायल – Intoxicated Driver Speeds Off In A Dcm Truck; One Dead, 10 Injured

November 20, 2026


Intoxicated driver speeds off in a DCM truck; one dead, 10 injured

 मछरेहटा में वाहनों से टकराने के बाद पलटा डीसीएम, बिखरे आलू के बोरे। फोटो- स्त्रोत संवाद

मछरेहटा। कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह नशे में धुत चालक ने आलू लदी डीसीएम करीब सात किलोमीटर तक दौड़ाई। इस दौरान उसने एक ऑटो और दो कारों को टक्कर मार दी। गौरिया चौराहे के पास जाकर बेकाबू डीसीएम पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोबरन लाल (55) की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। डीसीएम कल्ली चौराहे से मछरेहटा होते हुए खैराबाद जा रही थी। मछरेहटा सीएचसी के पास उसने शीबू की कार में टक्कर मारी। इसके बाद आदिलपुर चौराहे पर खड़े ऑटो को टक्कर मार दी।

ऑटो सवार सोबरन लाल समेत सात लोग घायल हो गए। इसके बाद डीसीएम ने रिंकू की कार को टक्कर मार दी। कार खंती में जा गिरी। लगातार वाहनों को टक्कर मारने के बाद डीसीएम गौरिया चौराहे के पास पलट गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोबरन लाल ने दम तोड़ दिया। एसडीएम मिश्रिख दीपक गुप्ता और सीओ विशाल गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सीओ ने बताया कि चालक अत्यधिक नशे में होने के कारण होश में नहीं है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X