Azamgarh News:देवउठनी एकादशी पर हुआ तुलसी विवाह – Tulsi Marriage Took Place On Devuthani Ekadashi

तुलसी विवाह करती महिला। संवाद
– फोटो : Archive
November 21, 2026

तुलसी विवाह करती महिला। संवाद
– फोटो : Archive
देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। घर-घर गन्ने का मंडप सजाकर भगवान शालिग्राम और तुलसी का विधि-विधान से विवाह कराया गया। महिलाओं ने घरों के द्वार पर रंगोली सजाई और दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिरों में भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर गन्ना, सिंघाड़ा और गंजी चढ़ाई गई। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होने और मांगलिक कार्यों की शुरुआत का विधान है।
फूलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रबोधनी एकादशी पर विशेष चहल-पहल रही। घरों में गन्ने का नेवार कर तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने गन्ना, आंवला और बेर का सेवन कर व्रत का पारण किया। फूलपुर रोडवेज स्थित नागा बाबा पोखरे पर दीपों की जगमगाहट से दीपावली जैसा दृश्य नजर आया।
बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
पर्व को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण बाजारों तक गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद की दुकानों पर भीड़ लगी रही। फूलपुर क्षेत्र में रोडवेज, मंगल बाजार, शनिचर बाजार, शंकर तिराहा, ऊदपुर और माहुल मोड़ पर लाल गन्ने की खूब बिक्री हुई। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते मंगल बाजार और मुंडियार तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। पर्व की रौनक से बाजारों और मंदिरों में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा।
November 29, 2026
मीडिया से वार्ता करते सपा नेता अबू आसिम आजमी। स्रोत-वीडियो ग्रैब समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा। […]
November 29, 2026
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दीक्षा भंडारी (आईएफएस) ने शनिवार को सेहदा वन विश्राम गृह में क्षेत्रीय वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें वृक्षारोपण, पौधों की जीवितता, वन संरक्षण और जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को अवैध कटान और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी […]
November 29, 2026
अमर उजाला की ओर से शनिवार को रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में ‘नई दिशा : भविष्य की ओर पहला कदम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 140 विद्यार्थियों को भविष्य संवारने, सही निर्णय लेने और मानसिक दबाव से निपटने के तरीके बताए गए। मुख्य अतिथि ने करीब 60 मिनट तक विद्यार्थियों से संवाद […]
