रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनीपत

Sonipat News:30 ग्राम हेरोइन बरामदगी के आरोपी को एक लाख के मुचलके पर मिली जमानत – The Accused In The Seizure Of 30 Grams Of Heroin Was Granted Bail On A Surety Of Rs 1 Lakh

November 22, 2026


-अदालत ने कहा- बरामद मादक पदार्थ मध्यम मात्रा की श्रेणी में, एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 की पाबंदी लागू नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नरिंदर कौर ने आरोपी विजय की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली है। आरोपी पर 30 ग्राम हेरोइन रखने का आरोप है। अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती के मुचलके पर जमानत देने के आदेश दिए हैं।

अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपी विजय से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। बरामदगी मध्यम मात्रा की श्रेणी में आती है। आरोपी 19 अगस्त से जेल में बंद है और मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में लंबा समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में सभी गवाह सरकारी कर्मचारी हैं और एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 के तहत जमानत पर रोक लागू नहीं होती।

वहीं, सरकारी वकील ने अपराध की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोपी पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई का फैसला मुकदमे की सुनवाई के दौरान होगा। हेरोइन की कथित बरामदगी छोटी मात्रा से अधिक, लेकिन मध्यम मात्रा की श्रेणी में है। ऐसे में धारा 37 की पाबंदी लागू नहीं होती। आरोपी के हिरासत में रहने और मुकदमे में लगने वाले समय को देखते हुए अदालत ने जमानत देना उचित माना। आरोपी विजय के खिलाफ सिविल लाइन थाने में 19 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X