मुजफ्फरनगर:दादूपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, सीमा विवाद में उलझा मामला; पुलिस देख रही रंजिश का एंगल – Muzaffarnagar: Father And Son Shot Dead In Dadupur

हादसे के बाद…
ग्राफिक्स
November 22, 2026

हादसे के बाद…
ग्राफिक्स
क्षेत्र के गांव दादूपुर गांव में बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर किसान मुख्त्यार सिंह (62) और उसके बेटे सुखजिंदर (28 ) की गोली मारकर हतया कर दी गई। हमलावरों ने आठ राउंड फायरिंग की। मृतक सुखजिंदर पिछले साल गांव में गैंगस्टर मोनू की हत्या में आरोपी थी।
घटनास्थल पर उत्तराखंड के खानपुर और जिले के पुरकाजी थाने की पुलिस पहुंची। देर रात तक थाना क्षेत्र तय नहीं हो पाया था। पुरकाजी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पिता-पुत्र के पते, बिजली बिल उत्तराखंड के है।
यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर के गांव दादूपुर में शनिवार शाम साढ़े छह बजे सुखजिंदर अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ घर के सामने खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पास खड़ा हुआ था। तीन बाइकों पर सवार होकर आठ हमलावर पहुंचे, जिनमें से कुछ पीछे रुक गए, जबकि एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सुखजिंदर की छाती में गोली मार दी। उसका बेटा घर की तरफ भागा। गोली की आवाज सुनकर बाहर आए उसके पिता मुखत्यार सिंह को भी हमलावरों ने गोली मार दी।
बड़े बेटे बलविंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर जैसे ही वह घर से बाहर आया तो बदमाश सुखजिंदर की कनपटी पर एक ओर गोली मारकर फरार हो गए। एसएसपी सूरज कुमार राय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।मृतकों के नाम और पते उत्तराखंड के है, जिस कारण देर रात तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। पुरकाजी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या में नामजद था सुखजिंदर
मामले को एक वर्ष पूर्व गांव में हुई हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। गांव में 11 सितंबर 2025 को हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में सुखजिंदर को नामजद किया गया था। इसी साल मार्च में वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। हिस्ट्रीशीटर की हत्या में 25 नवंबर को गवाही भी होनी थी।
November 28, 2026
मुजफ्फरनगर। जनपद में डेंगू का संक्रमण लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। छह माह के मासूम सहित दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। छह माह के बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे निजी नर्सिंग […]
November 28, 2026
जानीखुर्द। टीकरी में गंगनहर पर बना जर्जर हुआ पुल फोटो संवाद विस्तार मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को उसके पिता और सौतेली मां पर गंगनहर में फेंकने का आरोप लगा है। किशोरी ने नहर में बहते समय जौली के निकट सूखे पेड़ को पकड़ लिया और शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और […]
November 28, 2026
मुजफ्फरनगर। जनपद में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हवा की गुणवत्ता लगातार उतार-चढ़ाव के बीच खराब स्थिति की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को औसत एक्यूआई 227 रहा। जबकि सुबह के समय नई मंडी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 दर्ज किया गया, बुढ़ाना मोड क्षेत्र में भी एक्यूआई […]
