रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ब्रश बनाने के कारोबार में कितना खर्च और मुनाफा? आगरा के कारोबारी ने बताया पूरा गणित
लाइफ़स्टाइल

ब्रश बनाने के कारोबार में कितना खर्च और मुनाफा? आगरा के कारोबारी ने बताया पूरा गणित

November 23, 2026


Last Updated:

नौकरी के बजाय अपना कारोबार शुरू करने का सपना देख रहे हैं तो ब्रश बनाने की फैक्ट्री एक विकल्प हो सकती है. कपड़े धोने वाले लकड़ी के ब्रश की बाजार में मांग बनी रहती है. आगरा के कारोबारी संजय राजपूत के मुताबिक, इस कारोबार को करीब 3 लाख रुपये में छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है. आइए जानते हैं ब्रश बनाने के लिए किन मशीनों और कच्चे माल की जरूरत होगी और इसमें कमाई कितनी हो सकती है.

आगरा के कारोबारी संजय राजपूत के मुताबिक, कपड़े धोने वाले लकड़ी के ब्रश बनाने का कारोबार करीब 3 लाख रुपये में शुरू किया जा सकता है. इसमें एक मशीन और सीमित कर्मचारियों के साथ काम शुरू करने की संभावना है.

संजय राजपूत पिछले करीब 20 वर्षों से ब्रश बनाने के कारोबार से जुड़े हैं. उनके अनुभव के मुताबिक, शुरुआत में छोटे स्तर पर काम करना बेहतर है. बाजार की मांग बढ़ने के साथ कारोबार का विस्तार किया जा सकता है.

ब्रश बनाने में लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है. कारोबारी के मुताबिक, आगरा में लकड़ी आसानी से मिल सकती है. संजय पैलेस और कमला नगर के आसपास किफायती दरों पर लकड़ी खरीदने के विकल्प हैं. हालांकि, खरीदने से पहले गुणवत्ता और कीमत की जांच करना जरूरी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्रश बनाने के लिए ठोका मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे लकड़ी के हिस्से में ब्रश के रेशे लगाए जाते हैं. शुरुआत में एक मशीन और कम कर्मचारियों से काम किया जा सकता है. जरूरत बढ़ने पर मशीनों की संख्या बढ़ा सकते हैं.

अगर कारोबार को बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं और दो से तीन मशीनें लगाते हैं, तो निवेश करीब 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. इसमें मशीन, जगह, कच्चा माल और अन्य खर्च के हिसाब से बदलाव संभव है.

कारोबारी के मुताबिक, ब्रश का एक दर्जन बाजार में करीब 10 रुपये में बिकता है, जिसमें लगभग 5 रुपये प्रति दर्जन का मार्जिन हो सकता है. वास्तविक मुनाफा मजदूरी, पैकिंग, परिवहन, उत्पादन लागत और बिक्री पर निर्भर करेगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X