रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, गोवर्धन परिक्रमा का बताया महत्व – Devotees Were Moved After Hearing The Story Of Shri Krishna-rukmini’s Marriage, And Explained The Importance Of Govardhan Parikrama
सोनीपत

Sonipat News:श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, गोवर्धन परिक्रमा का बताया महत्व – Devotees Were Moved After Hearing The Story Of Shri Krishna-rukmini’s Marriage, And Explained The Importance Of Govardhan Parikrama

November 23, 2026


Devotees were moved after hearing the story of Shri Krishna-Rukmini's marriage, and explained the importance of Govardhan Parikrama

फोटो: सोनीपत के शिव नगर स्थित श्री गोपाल कीर्तन मंदिर (भूरेबाबा मंदिर) में श्रीमद्भागवत कथा सुन

– भक्ति और समर्पण से सफल होता है मानव जीवन : देवी देवकी शांडिल्य

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। शिव नगर स्थित श्री गोपाल कीर्तन मंदिर (भूरेबाबा मंदिर) में श्री राधे-राधे सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। कथाव्यास देवी देवकी शांडिल्य ने कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। इस दौरान गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कथाव्यास देवी देवकी शांडिल्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी का विवाह सच्चे प्रेम, अटूट विश्वास और ईश्वर के प्रति समर्पण का प्रतीक है। विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणी ने विपरीत परिस्थितियों और पारिवारिक विरोध के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी चुना। भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी भक्ति और प्रेम को स्वीकार कर विवाह किया। रुक्मणी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और भगवान विष्णु व लक्ष्मी का संबंध अटूट है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति, विनम्रता और सदाचार को स्थान देना चाहिए। इन गुणों को अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार का दमन किया था। गोवर्धन लीला हमें सिखाती है कि अहंकार का त्याग कर प्रकृति और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। गोवर्धन परिक्रमा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई परिक्रमा मनुष्य को विनम्रता और समर्पण की प्रेरणा देती है कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों में लीन रहे। इस अवसर पर आयोजक पंडित शंकर स्वरूप शास्त्री, आशा देवी, पंडित रौनक शास्त्री, पंडित रामकृष्ण पाठक, राकेश गोयल, अशोक गुप्ता और संजय जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X