योग गुरु स्वामी रामदेव ने सोमवार को कथा वाचकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों का उदाहरण देते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बावला, ढोंगी, पाखंडी और धूर्त भी आज सनातन को बदनाम करने पर तुला है।
बताया जा रहा है कि यह तीखी प्रतिक्रिया उनकी 23 नवंबर को जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महासम्मेलन के मंच से दी गई है। वायरल वीडियो में स्वामी रामदेव मंच से कहते दिख रहे हैं कि कुछ लोग ना वेद पढ़े हैं, ना दर्शन उपनिषद पढ़े हैं, ना कुरान पढ़े हैं, ना रामायण, ना महाभारत, ना संविधान को जानते हैं और ना लोकतंत्र को जानते हैं और खड़े होकर सिर्फ बकवास करते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ ऐसे अज्ञानी कथा वाचक कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे, अरे खुद को ही बचा ले बावले, पाखंडी और धूर्त तो बेहतर होगा।
स्वामी रामदेव ने भूत-प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने वालों पर भी निशाना साधा। रामदेव ने ऐसे कथावाचकों को ढोंगी और पाखंडी बताया जो भीड़ को उत्तेजित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पाखंड का सबसे ज्यादा शिकार मां, बहन और बेटियां होती हैं। इसलिए महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने की जरूरत है।
UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट