रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व त्रिपुरासुर वध से लेकर ब्रह्राजी के अवतरण तक, जानिए इस पर्व की धार्मिक मान्यताएं – Kartik Purnima 2026 Date Importance For Maa Laxmi Blessings On Kartik Purnima In Hindi
अध्यात्म

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व त्रिपुरासुर वध से लेकर ब्रह्राजी के अवतरण तक, जानिए इस पर्व की धार्मिक मान्यताएं – Kartik Purnima 2026 Date Importance For Maa Laxmi Blessings On Kartik Purnima In Hindi

November 23, 2026


हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया जिसके कारण इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन सभी देवी-देवता शिव की नगरी काशी में स्वर्गलोक से आते हैं और गंगा स्नान करते हैं और घाटों पर रोशनी करके देव दिवाली का उत्सव मनाते हैं। आइए जानते हैं हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का क्या-क्या धार्मिक मान्यताएं होती है। 

त्रिपुरासुर का वध 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक के राक्षस का संहार किया था। तब भी से भगवान शिव को त्रिपुरारी कहा जाने लगा। भगवान शिव ने प्रदोष काल में अर्धनारीश्वर रूप धारण कर त्रिपुरासुर का वध किया। इसी दिन देवताओं ने काशी में दीपावली मनाई, जो आज भी देव दीपावली के रूप में प्रसिद्ध है। 

मत्स्य अवतार 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन है भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया है। भगवान विष्णु का यह अवतार दस अवतारों में पहला अवतार मत्स्य अवतार माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रलय काल में जब समस्त सृष्टि जल में विलीन हो गई, तब भगवान विष्णु ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन मत्स्य रूप धारण कर वेदों की रक्षा की थी। 

पांडवों का दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है।  महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद पांडव अपने परिजनों की मृत्यु से अत्यंत दुखी थे। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें पितरों की आत्मा की शांति हेतु उपाय बताया। इस पर पांडवों ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन गढ़ मुक्तेश्वर में पवित्र गंगा स्नान कर तर्पण और दीपदान किया। 

तुलसी विवाह

पौराणिक कथा के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवी तुलसी का भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से विवाह हुआ था। यह विवाह कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करने से अनेक गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। 

ब्रह्मा जी का अवतरण 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन को ब्रह्राा जी के अवतरण का नाम से भी जाना जाता है।  कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्मा जी का अवतरण पवित्र पुष्कर सरोवर में हुआ था। 

लक्ष्मी-नारायण की महाआरती का दिन

एक मान्यता यह भी है कि कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि को भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागे थे। जिसके कारण  सभी देवी-देवताओं ने हर्ष और उत्सव  मनाया और लक्ष्मी-नारायण की महाआरती कर दीप प्रज्वलित किए। यह दिन देवताओं की दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इसी परंपरा के अनुसार मनुष्य भी इस दिन दीपदान, व्रत-पूजन कर देव दीपावली का उत्सव मनाते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X