रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मथुरा:सिर और मुंह पर चोट के निशान, बोरे में बंद कर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में फेंकी लाश; पुलिस जांच में जुटी – Unidentified Body Found Stuffed In Sack At Dumping Ground, Police Suspect Murder
आगरा

मथुरा:सिर और मुंह पर चोट के निशान, बोरे में बंद कर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में फेंकी लाश; पुलिस जांच में जुटी – Unidentified Body Found Stuffed In Sack At Dumping Ground, Police Suspect Murder

November 24, 2026


Unidentified Body Found Stuffed in Sack at Dumping Ground, Police Suspect Murder

police

विस्तार

मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चंदाग्रीन कॉलोनी के सामने कूड़े के डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मंगलवार सुबह जब सफाईकर्मी डंपिंग ग्राउंड में सफाई करने पहुंचे, तो उनकी नजर एक भारी बोरे पर पड़ी। संदेह होने पर जब उन्होंने बोरा खोला, तो उसमें एक व्यक्ति का शव पाया। यह देखकर सफाईकर्मी घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिलने के कारण, पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X