एमपी:शहडोल में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त; चालक और दो अन्य पर केस – Police Action Against Illegal Sand Transport; Two Tractor-trolleys Seized In Devalond And Amlai

रेत लोड ट्रैक्टर।
November 24, 2026

रेत लोड ट्रैक्टर।
शहडोल जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवलोंद और अमलाई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
देवलोंद थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुढ़वा के झिरिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच के बाद चालक और वाहन मालिक की जानकारी सामने आएगी।
पढे़ं: गन्ने के दाम को लेकर किसानों का डेरा, 600 रुपये भाव और 50 रुपये बोनस की मांग; सरकार के फैसले का इंतजार
वहीं, अमलाई थाना क्षेत्र के अमरा डंडी तिराहे पर भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इस मामले में विजय साहू और राजू सिंह नट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। ब्यौहारी क्षेत्र में भी पिछले दिनों रेत लोड वाहनों को जब्त किया गया था।
November 28, 2026
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर विस्तार बाणसागर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दो पालियों में पढ़ाई का फैसला अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को अंधेरे और जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों पर शाम होते […]
November 28, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों […]
November 27, 2026
बैठक में मौजूद अधिकारी विस्तार जिले में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और बच्चों के नियमित टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीयन और बच्चों को पेंटावैलेंट-1 टीका लगाने की उपलब्धि कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]
