रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत – Labourer Killed After Being Struck By A Goods Train

November 25, 2026


सैयदराजा। बरठी कमरौर गांव के समीप मंगलवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर बुद्धू बिंद (60) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ट्रैक पार कर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह दस बजे बिहार जा रही मालगाड़ी की चपेट में बुद्धू बिंद आ गए। गेट के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुद्धू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X