रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चमोली:सड़क के अभाव में तीन किमी. पैदल चली प्रसव पीड़िता, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दिया बेटी को जन्म – Uttarakhand Woman Walks 3 Km Due To Lack Of Road Delivers Baby Girl On The Way To Hospital
चमोली

चमोली:सड़क के अभाव में तीन किमी. पैदल चली प्रसव पीड़िता, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दिया बेटी को जन्म – Uttarakhand Woman Walks 3 Km Due To Lack Of Road Delivers Baby Girl On The Way To Hospital

November 25, 2026


Uttarakhand woman walks 3 km due to lack of road delivers baby girl on the way to hospital

प्रसव पीड़ा से कराहती महिला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गांव में सड़क न होने पर प्रसव पीड़िता तीन किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंची लेकिन पीड़ा अधिक होने के कारण महिला ने रास्ते में ही बेटी को जन्म दिया। महिला के साथ आई ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता और उसके पति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जच्चा और बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। घटना बीते रविवार की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

ये भी पढे़ं…ऋषिकेश: नीट काउंसिलिंग में अंकों का खेल, छात्रा के दो स्कोर कार्ड में दिखा 100 का अंतर, विवि ने दी तहरीर

विकासखंड के गैन-कांगुला-सैंजकट्टा सड़क पर तीन किमी की स्वीकृति न मिल पाने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्राम पंचायत गनोली के मौली तोक की गायत्री देवी (24) को शनिवार शाम से दर्द हो रहा था लेकिन गांव में सड़क सुविधा नहीं थी। ऐसे में रविवार सुबह ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे अस्पताल ले गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X