रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ललितपुर:दंगा-बलवा से निपटने के लिए पुलिस ने परखी तैयारी, पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल – Police Personnel Conducted A Mock Drill At The Police Lines In Lalitpur
ललितपुर

ललितपुर:दंगा-बलवा से निपटने के लिए पुलिस ने परखी तैयारी, पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल – Police Personnel Conducted A Mock Drill At The Police Lines In Lalitpur

November 25, 2026


Police personnel conducted a mock drill at the Police Lines in Lalitpur

पुलिसकर्मियों ने किया मॉक ड्रिल

विस्तार

आकस्मिक परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दंगा-बलवा जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने मॉक ड्रिल किया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस बल को विभिन्न परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया।

अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा और बलवा की स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवियों से निपटने और हालात बिगड़ने पर प्रभावी कार्रवाई करने के तरीके बताए गए। पुलिसकर्मियों को समझाया गया कि ऐसी परिस्थितियों में संयम और सतर्कता बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई करना जरूरी है। साथ ही आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया गया। 

ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को अलग-अलग परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था संभालने की कार्यप्रणाली का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के अभ्यास से पुलिसकर्मी आपात स्थिति में बेहतर तालमेल के साथ कार्रवाई कर सकेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X