रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:मुस्लिम वोट व ‘हाथ’ पकड़कर सीटें नहीं छोड़ना चाहती है सपा; इस मंडल में कांग्रेस को सिर्फ इतनी सीट का ऑफर – Samajwadi Party Offers Congress Just One Seat In Saharanpur Division For Up Assembly Elections 2027
मुज़फ़्फ़रनगर

November 25, 2026

Samajwadi Party Offers Congress Just One Seat in Saharanpur Division for UP Assembly Elections 2027

up election 2027
ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के लिए हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। सहारनपुर मंडल की बात करें तो सपा के रणनीतिकारों ने कांग्रेस के लिए सिर्फ एक सीट का फार्मूला तैयार किया है। 

वर्ष 2022 के चुनावी नतीजों को आधार बनाकर मुजफ्फरनगर और शामली में सपा एक भी सीट कांग्रेस को नहीं देना चाहती। सहारनपुर से सदर या फिर गंगोह का विकल्प कांग्रेस के लिए खुला रखा गया है।

दिल्ली में हुई बैठक के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में नई सियासी बहस छिड़ गई है। सपा और कांग्रेस के रणनीतिकारों ने अपने-अपने दावे और गणित रखा। पहले चरण वाले सहारनपुर मंडल के लिए सपा ने खास तैयारी की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X