रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:रिहायशी इलाके में कारों को निशाना बनाया, डिलिवरी बॉय बनकर आया शातिर चोर, गाड़ियों की बैटरियां चुराईं – Thief Posing As A Delivery Boy Steals Batteries From Five Cars
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली:रिहायशी इलाके में कारों को निशाना बनाया, डिलिवरी बॉय बनकर आया शातिर चोर, गाड़ियों की बैटरियां चुराईं – Thief Posing As A Delivery Boy Steals Batteries From Five Cars

November 25, 2026


Thief posing as a delivery boy steals batteries from five cars

सांकेतिक तस्वीर
नेटवर्क

मुखर्जी नगर में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने डिलिवरी बॉय की पहचान की आड़ में रिहायशी इलाके में खड़ी कारों को निशाना बनाया। आरोपी एक घंटे के भीतर पांच कारों की बैटरियां चोरी कर भाग गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, गौरव मुखर्जी नगर इलाके में रहते हैं। मुखर्जी नगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने अपनी कार की बैटरी गायब पाई। उन्होंने इसकी सूचना आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को दी। छानबीन करने पर पता चला कि पांच कारों की बैटरियां चोरी की गईं। 

गौरव ने वारदात की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, जिसमें पता चला कि बदमाश ने डिलिवरी बॉय की पहचान का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने घटना की पुष्टि की है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X