रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शादी की खुशियां मातम में बदलीं:स्विफ्ट से टकराई बरात की वैगनआर, दूल्हे के चचेरे भाई की मौत, छह लोग घायल – Wagonr Part Of A Wedding Procession Collided With A Swift In Muzaffarnagar One Person Died
मुज़फ़्फ़रनगर

शादी की खुशियां मातम में बदलीं:स्विफ्ट से टकराई बरात की वैगनआर, दूल्हे के चचेरे भाई की मौत, छह लोग घायल – Wagonr Part Of A Wedding Procession Collided With A Swift In Muzaffarnagar One Person Died

November 25, 2026


मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर हरसौली के निकट बरातियों की वैगनआर और दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई अंजर (23) की मौत हो गई, जबकि छह बराती घायल हुए हैं। बरात बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर जा रही थी। शादी की खुशियों के बीच हादसे से गम का माहौल बन गया।

बुढ़ाना में भारत टॉकीज के पास स्थित मोहल्ला मंडी निवासी अरबाज की बरात बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर जा रही थी । दूल्हे के चचेरे भाई अंजर व अयान के साथ शाहरुख , अमन , शाहबाज व तैय्यब वैगनआर में सवार होकर बरात में जा रहे थे। कार को तैय्यब चला रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र की हरसोली पुलिस चौकी पर शिव मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्विफ्ट गाड़ी से उनकी कार की टक्कर हो गई । हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दोनों कारों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।

आसपास के लोगों ने राहत कार्य किया और घायल बुढ़ाना निवासी शाहरुख, अयान व अंजर को जिला अस्पताल भेज दिया गया , जबकि अन्य घायल अमन , शाहबाज , तैयब व रूपक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल रेफर किए गए अंजर की मौत हो गई। सीएचसी से घायलों को भी भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । मौके पर पहुंचे एसआई अमित कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में एक युवक अंजर की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई है । अभी तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं आई है । पुलिस ने मृतक अंजर के शव को जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया ।

पोस्टमार्टम के लिए मनाए गए परिजन

शाहपुर। हादसे के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और अंजर का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक के शव को लेकर वापस बुढ़ाना के लिए निकल गए। इस बीच हरसौली में पुलिस ने उन्हें रोका और समझा-बुझाकर शांत करते हुए दोबारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह हरसौली पुलिस चौकी पर पहुंचे । बुढ़ाना से आए परिजनों से वार्ता की और परिजनों से शव को वापस दिलाकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही । पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए । परिजनों ने मृतक के शव को पुलिस को सौंप दिया।

काजीखेड़ा से मलकपुर लौट रहा था कार सवार

स्विफ्ट सवार रूपक तितावी थाना क्षेत्र के गांव काज़ीखेड़ा से अपने रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहा था । उसकी गाड़ी के बैलून खुल जाने के कारण उसे गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद बुढ़ाना में गम का माहौल

कस्बे के मोहल्ला मंड़ी निवासी नफीस के बेटे सलमान की शादी थी। चचेरे भाई अंजर की मौत से गम का माहौल बन गया। हादसे के बाद सैंकड़ों लोग घर पर एकत्र हो गए। इसके अलावा बरात की कई गाड़ियां भी शाहपुर और स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय पहुंच गई। घायलों का उपचार चल रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X