रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:पीएम श्री स्कूलों में लगेंगे फाइनेंशियल अवेयरनेस और साइबर-सेफ्टी कैंप – Financial Awareness And Cyber-safety Camps Will Be Held In Pm Shri Schools

November 25, 2026


पीएम श्री स्कूलों में लगेंगे फाइनेंशियल अवेयरनेस और साइबर-सेफ्टी कैंप

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। जिले के पीएम श्री स्कूलों में विद्यार्थियों को फाइनेंशियल अवेयरनेस, डिजिटल बैंकिंग और साइबर-सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने एक बैंक को इसके लिए कैंप लगाने की अनुमति दे दी है।

परिषद ने यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है। अधिकारियों का मानना है कि आज के दौर में बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और पासवर्ड सुरक्षा की जानकारी देना बेहद जरूरी है। ऐसे कैंपों से बच्चे सतर्क होंगे और अपने परिवार को भी जागरूक कर सकेंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैंप के दौरान कैंप में किसी भी बैंकिंग सेवा का व्यावसायिक प्रचार या प्रलोभन नहीं दिया जाएगा। कैंप का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता फैलाना होगा ग्राहक बनाना नहीं। वहीं विद्यार्थियों की कोई भी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी एकत्र नहीं की जाएगी। बच्चों से खाता, ओटीपी, आधार या बैंक से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मांगी जाएगी। उल्लंघन होने पर अनुमति रद्द मानी जाएगी।

कैंप में पढ़ाई जाने वाली सामग्री और पढ़ाने का तरीका पहले शिक्षा विभाग के सक्षम अधिकारियों से जांचा और अनुमोदित कराया जाएगा। बिना अनुमति कोई सामग्री नहीं पढ़ाई जाएगी। इससे बच्चों को सही और उम्र के अनुसार जानकारी मिलेगी। सभी गतिविधियां संबंधित अधिकारियों के समन्वय से और नियमित पढ़ाई में बिना बाधा डाले आयोजित होंगी। स्कूल का सामान्य रूटीन प्रभावित नहीं होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X