मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उनके ही गढ़ में घेराबंदी करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। पार्टी ने अपनी नई कोर कमेटी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर सबसे अधिक फोकस किया है। 12 सदस्यीय नई कमेटी में अकेले इस संसदीय क्षेत्र से चार प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। यह फैसला पार्टी की चुनावी और संगठनात्मक प्राथमिकता को दर्शाता है। सीएम सुक्खू हमीरपुर जिले से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले से संबंध रखते हैं। यह दोनों ही जिले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा हैं।