Rampur News:डंपर की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम – Middle-aged Man Injured After Being Hit By A Dumper Truck Dies; Family Left Devastated
शाहबाद। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऊदल सिंह (45) ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी ऊदल सिंह बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव में ही एक शादी समारोह में दावत खाने गए थे। वहां से पैदल घर लौटते समय एक अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने डंपर का पीछा किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर भागने में सफल रहा। बताया गया कि डंपर शाहबाद की ओर से आ रहा था और बरेली के रामनगर की ओर भाग गया।
घायल ऊदल सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऊदल के चचेरे भाई रामेश्वर ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
