रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तरकाशी अग्निकांड:आज पवानी गांव पहुंचेंगे सीएम, बेघर लोग, सामूहिक रसोई में मिल रहा भोजन, राहत कार्य जारी – Cm Dhami Visits Pawani Village Uttarkashi After Massive Fire Several Families Lose Homes Belongings Documents
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी अग्निकांड:आज पवानी गांव पहुंचेंगे सीएम, बेघर लोग, सामूहिक रसोई में मिल रहा भोजन, राहत कार्य जारी – Cm Dhami Visits Pawani Village Uttarkashi After Massive Fire Several Families Lose Homes Belongings Documents

November 26, 2026


CM Dhami visits pawani village uttarkashi after massive fire several families lose homes belongings documents

उत्तरकाशी में अग्निकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोरी विकासखंड के पवानी गांव में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने राहत कार्य जारी है। बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। प्रशासन की ओर से 44 प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की अहेतुक सहायता के चेक दिए गए।

आग में गांव के 33 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इनमें 44 परिवार निवास कर रहे थे। अग्निकांड के 24 घंटे बाद भी कई स्थानों पर मलबे से धुआं और आग सुलग रही थी। प्रभावित परिवारों के रहने के लिए टेंट और राशन की व्यवस्था की गई है। भोजन के लिए सामूहिक रसोई भी शुरू कराई गई है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आगे की सहायता भी दी जाएगी। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और राहत कार्यों में कमी न रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पवानी गांव पहुंचेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X