Sant Kabir Nagar News:हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार – Accused Of Attempted Murder Arrested
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
गुरमीत सिंह के खिलाफ 25 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस पर अपने भाई पर जान से मारने की नीयत से चाकू और सरिया से हमला कर घायल करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को गोलाबाजार स्थित उसकी दुकान से गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया। समस्त विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। संवादन
