रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
संविधान बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी :रामनिहोर यादव – Removing The Bjp Government Is Essential To Save The Constitution: Ramnihor Yadav
सोनभद्र

संविधान बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी :रामनिहोर यादव – Removing The Bjp Government Is Essential To Save The Constitution: Ramnihor Yadav

November 27, 2026


Removing the BJP government is essential to save the Constitution: Ramnihor Yadav

रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस पर पुष्प अर्पित करते पदा​धिकारी। संवाद

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि संविधान बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने संगोष्ठी में भारतीय संविधान के महत्व और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चर्चा की। यादव ने आरोप लगाया कि प्रभुत्ववादी ताकतें संविधान का अपमान करने की साजिश करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हर व्यक्ति को आत्मसम्मान के लिए संघर्ष की प्रेरणा दी। संविधान सभी को बराबरी और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। पीडीए समाज के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए संविधान की रक्षा आवश्यक है। इस मौके पर पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, गीता गौर, शिवकुमारी, हिदायत उल्ला खान, अशोक पटेल, सत्यम पांडेय, सुनील सिंह गौड़, अतुल दुबे, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, किरण कुशवाहा, चंद्रशेखर, राजनाथ, अंकित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X