रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:घायल को गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल – Samajwadi Party Leader Sushil Tibrewal Provided Assistance

November 27, 2026


निचलौल। सड़क हादसे में घायल होकर सड़क पर पड़े व्यक्ति के लिए सपा के वरिष्ठ नेता सुशील टिबड़ेवाल मददगार बनकर पहुंचे। नक्शा बक्सा गांव में आयोजित कार्यक्रम से लौटते समय घायल को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की मदद से घायल को अपनी गाड़ी से सीएचसी निचलौल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।

जानकारी के अनुसार, बकुलडीहा निवासी रामरतन साहनी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुशील टिबड़ेवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से मुलाकात की और घायल के बेहतर उपचार के संबंध में जानकारी ली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X