रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में किसान की मौत – Farmer Dies In Road Accident On National Highway

November 27, 2026


मंसूरपुर। दिल्ली-दून हाईवे पर घासीपुरा के निकट रोडवेज बस ने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई और किसान रणवीर सैनी (55) की दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा।

जड़ौदा निवासी रणवीर सैनी तड़के साढ़े पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर मंसूरपुर शुगर मिल में सप्लाई करने के लिए आ रहा था। जब वह घासीपुरा से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब जाने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम नाम के लिए भेज दिया। किसान के दो बेटे हैं दोनों खेती करते हैं। किसान के परिवार में पत्नी कमलेश, बेटे जसवीर और शिवकुमार है, जबकि बेटी सुषमा की शादी हो चुकी है। मृतक के भतीजे जोगेंद्र सैनी का कहना है कि आरोपी बस चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रोडवेज बस से टक्कर लगी है। चालक बस लेकर मौके से चला गया। पुलिस बस के नंबर की जांच कर रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी लिखी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X