रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:शादी समारोह में तमंचे लेकर युवकों ने की मारपीट, प्राथमिकी – Youths Armed With Handguns Cause A Brawl At A Wedding Ceremony; Fir Registered

November 27, 2026


– नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी , जांच शुरू

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ब्रह्मपुरी स्थित मनसा देवी मार्ग पर एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक और उसके साथ आए 20 से 25 युवकों ने तमंचों के साथ पहुंचकर झगड़ा किया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक रिश्तेदार के सिर पर शराब से भरी कांच की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार बिष्ट निवासी हरिहर एनक्लेव कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 नवंबर की रात वह अपने भांजे राहुल बिष्ट के विवाह समारोह में शामिल होने ब्रह्मपुरी आए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि मनीष ठाकुर, कन्हैया झा और उनके साथ 20-25 युवक झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि कुछ युवकों के हाथों में तमंचे थे। उन्होंने विवाद शांत कराने का प्रयास किया तो मनीष ठाकुर, कन्हैया झा और उनके साथियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने उनके सिर पर शराब से भरी कांच की बोतल मार दी, जिससे सिर से खून बहने लगा।

अनिल बिष्ट के अनुसार, बीच-बचाव करने आईं घर की महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। आरोप है कि बठिंडा से शादी में शामिल होने आए उनके भांजे करन बिष्ट से भी मारपीट की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X