रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘भाजपा टिकट दे या नहीं दे, फिर भी लड़ूंगा चुनाव’:दिगंबर धाकरे ने किया एलान, इस विधानसभा से ठोकेंगे ताल – Digambar Dhakare Announces He Will Contest From Kheragarh, Regardless Of Bjp Ticket
आगरा

‘भाजपा टिकट दे या नहीं दे, फिर भी लड़ूंगा चुनाव’:दिगंबर धाकरे ने किया एलान, इस विधानसभा से ठोकेंगे ताल – Digambar Dhakare Announces He Will Contest From Kheragarh, Regardless Of Bjp Ticket

November 27, 2026


Digambar Dhakare Announces He Will Contest from Kheragarh, Regardless of BJP Ticket

दिगंबर धाकरे
– फोटो : स्वंय

विस्तार

आगरा में विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दिगंबर सिंह धाकरे ने चुनाव लड़ने का खुला एलान किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा से टिकट मिले या न मिले, वह आगामी विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।

बृहस्पतिवार को खेरागढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान धाकरे ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों को उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाज और क्षेत्र के सम्मान के कारण चुनाव नहीं लड़ा था। धाकरे ने खेरागढ़ के विकास के लिए कई मुद्दे उठाए। उनका कहना है कि रोजगार के अवसर न होने से युवा पलायन कर रहे हैं, इसलिए क्षेत्र में उद्योग स्थापित करना आवश्यक है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X